शेयर मंथन में खोजें

एन्टनी वैस्ट हैंडलिंग सेल (Antony Waste Handling Cell) के आईपीओ (IPO) में निवेश का कल आखिरी दिन

एन्टनी वैस्ट हैंडलिंग सेल (Antony Waste Handling Cell) के आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन की समय सीमा सोमवार यानि 16 मार्च 2020 को समाप्त हो जायेगी।

आईपीओ में आवेदन चार मार्च 2020 को आरंभ हुए थे और इसकी समय सीमा छह मार्च 2020 को समाप्त होनी थी। लेकिन आखिरी दिन तक 100% आवेदन हासिल करने में असफल होने की स्थिति में कंपनी ने इसके लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा कर 16 मार्च कर दी थी। यही नहीं, इसने आईपीओ का प्राइस बैंड भी संशोधित कर दिया था। पहले इसके पाँच रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए प्राइस बैंड 295-300 रुपये रखा गया था, जिसे बाद में संशोधित कर 294-300 रुपये प्रति शेयर कर दिया गया।
निवेशकों को इश्यू में न्यूनतम 50 शेयरों और इसके गुणकों में आवेदन करना होगा। चूँकि खुदरा निवेशक श्रेणी में आवेदन के लिए अधिकतम राशि की सीमा दो लाख रुपये होती है, ऐसे में खुदरा निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानि 650 शेयरों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आईपीओ के बाद एन्टनी वैस्ट हैंडलिंग सेल के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सूचीबद्ध होंगे।
एन्टनी समूह की इस कंपनी की स्थापना साल 2001 में हुई थी और यह म्यूनिसिपल सॉलिड वैस्ट मैनेजमेंट से संबंधित सेवाओं में संलग्न है। कंपनी के प्रवर्तकों की इस कंपनी में हिस्सेदारी अभी 51.10% है, जो आईपीओ के बाद घट कर 48.87% रह जायेगी। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख