शेयर मंथन में खोजें

दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स का आईपीओ 5.44 गुना सब्सक्राइब होकर बंद

दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स की शुरुआत दिवगी मेटलवेयर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से 1964 में शुरू हुई थी। कंपनी सिस्टम लेवल ट्रांसफर केस, टॉर्क कपलर, DCT सॉल्यूशंस डेवलप और मुहैया कराती है। देश की चुनिंदा सप्लायर्स में से एक कंपनी है। देश में ऑटोमोटिव OEMs को ट्रांसफर केस सिस्टम्स सप्लाई करने वाली दिग्गज कंपनी है।

 देश में पैसेंजर व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स की सबसे बड़ी ट्रांसफर केस सप्लायर कंपनी है। बिजली से चलने वाली गाड़ियां (EVs) के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम डेवलप (विकसित) और सप्लाई करती है। कंपनी का आईपीओ (IPO) 1 मार्च से 3 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ (IPO) में मूल्य का दायरा प्राइस बैंड 560-590 रुपये रखा गया है। इसमें निवेश के लिए आप 25 शेयरों के लॉट में आवेदन दे सकते हैं। आईपीओ के तहत 180 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। क्यूआईबी (QIB) कैटेगरी 7.83 गुना शेयर सब्सक्राइब हुआ। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 185 करोड़ रुपये की रकम जुटाई है। कंपनी का शेयर 14 मार्च को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 232 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए हैं। इस इश्यू में ऊपरी मूल्य सीमा पर कंपनी की बाजार पूंजी (मार्केट कैप) 1804 करोड़ रुपये की होगी। इश्यू के बाद शेयरों की संख्या 3.058 करोड़ हो जाएगी। इश्यू से पहले प्रोमोटर की हिस्सेदारी 67.18% है जो लिस्टिंग होने के बाद घटकर 60.48% रह जाएगी। वहीं जनता की हिस्सेदारी अभी जहां 32.82% है जो लिस्टिंग के बाद बढ़कर 39.52% हो जाएगी। शाम 5 बजे तक कंपनी का IPO 5.44 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 3 मार्च 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!