शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें 2025 में स्मॉलकैप और मिडकैप में तेजी या गिरावट की भविष्यवाणी

मिडकैप इंडेक्स इस समय एक अहम स्तर पर खड़ा है, जहाँ यह 20-दिन और 50-दिन की मूविंग एवरेज के बीच सैंडविच की स्थिति में दिखाई दे रहा है। यह स्थिति संकेत देती है कि मिडकैप में फिलहाल एक तरह का दबाव और सीमित मूवमेंट है।

 

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार कहते हैं कि 58,000 के स्तर पर यह इंडेक्स निवेशकों के लिए एक पैमाना बन सकता है, जिस पर तय किया जा सकता है कि बाजार में आक्रामक रुख अपनाना है या फिर धीमी गति से आगे बढ़ना है। अभी की स्थिति को देखते हुए यह एक तरह का कंसॉलिडेशन जोन है, जहाँ कई मिडकैप स्टॉक्स को धीरे-धीरे एकत्रित करने का समय माना जा सकता है।

मौजूदा हालात में ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि क्रेडिट ग्रोथ, ब्याज दरें या जीडीपी ग्रोथ जैसी चीज़ें नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही हों। इसलिए यह माना जा सकता है कि मौजूदा कंसॉलिडेशन एक बड़ी गिरावट का संकेत नहीं है, बल्कि अगले साल के लिए मज़बूत मंच तैयार कर रहा है। यह कंसॉलिडेशन 1 साल, डेढ़ साल या फिर 2 साल तक भी रह सकता है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह एक अवसर है। संक्षेप में कहें तो मिडकैप इंडेक्स अभी ठहराव की स्थिति में है, जो आने वाले समय में मज़बूत तेजी की नींव रख सकता है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख