शेयर मंथन में खोजें

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) शेयरों में दो महीने का नजरिया कैसा रहेगा? जानें एक्सपर्ट की राय

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में बीते महीनों में जिस तरह का उतार–चढ़ाव देखने को मिला है। अगस्त में अचानक बढ़ी दिलचस्पी और तेज वॉल्यूम्स ने स्टॉक को ऊपर की ओर तो धकेला, लेकिन सितंबर के बाद से वही उत्साह ठंडा पड़ गया। ओला ऐसा स्टॉक है जिसे लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए कोर पोर्टफोलियो में जगह नहीं देनी चाहिए। अगर किसी को लेना ही है तो इसे केवल सैटेलाइट पोर्टफोलियो में, सीमित हिस्से के साथ, और स्पष्ट स्टॉप-लॉस के साथ ही लेना चाहिए। मौजूदा हालत में यह स्टॉक सिर्फ ट्रेडिंग का उम्मीदवार है। वह भी तभी जब भाव पैटर्न साफ संकेत दे और जोखिम पूरी तरह नियंत्रण में हो। बाकी अंतिम निर्णय हमेशा निवेशक का खुद का होता है।


(शेयर मंथन, 29 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख