शेयर मंथन में खोजें

155 रुपये पर खरीदा रोलेक्स रिंग्स शेयर, क्या फिर छुएगा 172 रुपये का पुराना हाई?

एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें रोलेक्स रिंग्स (Rolex Rings) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि ताजा तिमाही नतीजों पर बाजार ने अच्छा रिएक्शन दिया है और चार्ट पर 200-डे मूविंग एवरेज के ऊपर ब्रेकआउट के संकेत दिख रहे हैं, जो टेक्निकल तौर पर एक पॉजिटिव साइन माना जाता है। इससे शॉर्ट टर्म में स्टॉक में और ऊपर की ओर मूवमेंट की गुंजाइश बनती है, हालांकि पिछला बड़ा रेजिस्टेंस 172 के आसपास है, जिसे पार करना आसान नहीं होगा।

फंडामेंटल्स की बात करें तो बिक्री में करीब 5-6% की सालाना बढ़त दिखती है, जो बहुत तेज़ नहीं कही जा सकती। ऑपरेटिंग प्रॉफिट में जरूर लगभग 16-18% की ग्रोथ और मार्जिन में हल्का सुधार देखने को मिला है, जो पॉजिटिव संकेत है। नेट प्रॉफिट में जो बड़ा उछाल दिख रहा है, उसका एक हिस्सा “अदर इनकम” में आए बदलाव की वजह से है। पिछली बार असामान्य नुकसान और इस बार सामान्य इनकम शामिल होने से तुलना थोड़ी भ्रामक लगती है। इन असाधारण आइटम्स को हटाकर देखें तो मुनाफे की वास्तविक ग्रोथ लगभग 20–25% के आसपास बैठती है, जिसे “प्रोग्रेसिव” कहा जा सकता है, बहुत शानदार नहीं पर निराशाजनक भी नहीं।

वैल्यूएशन के लिहाज से स्टॉक लोअर एंड पर ट्रेड करता दिखता है, इसलिए अच्छे नतीजों पर बाजार का रुख सकारात्मक बना। टेक्निकल स्ट्रक्चर में हायर लो का पैटर्न बनता नजर आता है—करीब 100 और 115 के स्तरों पर मजबूत सपोर्ट बन चुका है। जब तक 115 का सपोर्ट बना रहता है, तब तक ट्रेंड को पॉजिटिव माना जा सकता है। अगर यह लेवल टूटता है तो फिर चार्ट कमजोर हो जाएगा। कुल मिलाकर, शॉर्ट टर्म में 172 के पुराने हाई की ओर जाने की कोशिश हो सकती है, लेकिन निवेशकों को यह समझकर चलना चाहिए कि कंपनी की ग्रोथ “स्टेबल से प्रोग्रेसिव” है, कोई बहुत तेज़ ग्रोथ स्टोरी नहीं। जोखिम प्रबंधन के साथ धैर्य रखना यहां ज्यादा समझदारी होगी।


(शेयर मंथन, 13 फरवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख