वैश्विक तनाव और युद्ध की परिस्थितियों के बीच कच्चे तेल, सोना और चांदी की कीमतों को लेकर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में बाजार विशेषज्ञ से जानें क्या क्या होर्मुज जलडमरूमध्य में संकट से वैश्विक सप्लाई पर पड़ेगा असर?
बाजार विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता के मुताबिक फिलहाल कच्चे तेल की कीमतों पर सबसे बड़ा असर भू-राजनीतिक हालात का पड़ रहा है। खासतौर पर मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी चिंताओं ने बाजार की अनिश्चितता बढ़ा दी है। यदि इस मार्ग से तेल की सप्लाई बाधित होती है तो वैश्विक सप्लाई पर दबाव बन सकता है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में अल्पकालिक उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि उनका मानना है कि तेल की कीमतें बहुत लंबे समय तक अत्यधिक ऊंचे स्तर पर टिकना मुश्किल है, क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था इतनी महंगी ऊर्जा को लंबे समय तक सहन नहीं कर सकती। ऐसे में यदि कीमतें 120 डॉलर के आसपास भी जाती हैं तो भी वह ज्यादा समय तक टिकने की संभावना कम है और हालात सामान्य होने पर यह फिर 80 डॉलर के आसपास आ सकती हैं।
(शेयर मंथन, 14 मार्च 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)