शेयर मंथन में खोजें

क्या निफ्टी का 23,000 के आसपास सपोर्ट टिक पाएगा या टूटेगा?

वर्तमान बाजार परिस्थितियों में निफ्टी का रुख स्पष्ट रूप से दबाव में नजर आ रहा है, जिसका मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और मिडिल ईस्ट में बढ़ती अनिश्चितता है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार कहते है कि तकनीकी दृष्टि से देखें तो बाजार अभी भी डाउनट्रेंड में है और जब तक यह ट्रेंड नहीं टूटता, तब तक किसी मजबूत रिवर्सल या बॉटम की पुष्टि करना जल्दबाजी होगी। खासतौर पर 23,800–24,000 का स्तर एक महत्वपूर्ण “लोअर हाई” के रूप में सामने आया है। यदि निफ्टी इस स्तर के ऊपर क्लोज देने में सफल होता है, तो इसे एक संभावित ट्रेंड रिवर्सल का संकेत माना जा सकता है और वहां से 24,500 या उससे ऊपर की तेजी देखने को मिल सकती है। लेकिन जब तक यह स्तर पार नहीं होता, तब तक बाजार में सतर्कता बनाए रखना ही समझदारी है।

इस समय निवेशकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बाजार का बॉटम कहां बनेगा, इसका सटीक अनुमान लगाना लगभग असंभव है। ऐसे में हर गिरावट को लेकर डरने के बजाय धीरे-धीरे निवेश (gradual buying) की रणनीति अपनाना बेहतर हो सकता है, खासकर जब वैल्यूएशन अब कई सेक्टर्स में आकर्षक होते जा रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अब काफी हद तक करेक्शन आ चुका है, जिससे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर बन रहे हैं। हालांकि, कुछ सेक्टर्स जैसे कंजम्प्शन से जुड़े व्यवसाय, रेस्टोरेंट, फूड डिलीवरी आदि ऊर्जा लागत बढ़ने के कारण अल्पकालिक दबाव में रह सकते हैं, लेकिन दीर्घकाल में इनकी मांग बनी रहने की संभावना है।

सेक्टोरल दृष्टिकोण से बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, हेल्थकेयर और फार्मा जैसे क्षेत्रों में अपेक्षाकृत स्थिरता और मजबूती दिखाई दे रही है। वहीं आईटी सेक्टर में तकनीकी रूप से कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं, जहां हेड एंड शोल्डर जैसे पैटर्न ब्रेकडाउन के बाद और गिरावट की आशंका बनी हुई है। ऐसे में इस सेक्टर में जल्दबाजी से बचना बेहतर हो सकता है, भले ही वैल्यूएशन आकर्षक लगें।

यह समय आक्रामक ट्रेडिंग के बजाय धैर्य और अनुशासन का है। बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है और बाहरी घटनाओं का प्रभाव बना रहेगा। इसलिए लीवरेज से दूर रहना, चरणबद्ध निवेश करना और लंबी अवधि का नजरिया रखना सबसे महत्वपूर्ण रणनीति है। इतिहास बताता है कि अनिश्चितता के ऐसे दौर के बाद ही बाजार में बड़े अवसर बनते हैं, और जो निवेशक धैर्य रखते हैं। वही इसका लाभ उठाते हैं।



(शेयर मंथन, 21 मार्च 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख