शेयर मंथन में खोजें

दैनिक चार्ट अस्थायी कमजोरी का दे रहे संकेत, छोटी अवधि में बाजार सकारात्मक : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मानक सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी 74 अंक नीचे, जबकि सेंसेक्स 271 अंक टूट गया। 

क्षेत्रों में, रियल एस्टेट सूचकांक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, इसमें 2% से ज्यादा की बढ़त आयी, जबकि डिजिटल इंडेक्स को सबसे ज्यादा झटका लगा, ये लगभग 1.5% नीचे बंद हुआ। तकनीकी नजरिये से, सुस्त शुरुआत के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

दैनिक चार्ट ने मंदी की छोटी कैंडल बनायी है, जो अस्थायी कमजोरी की ओर इशारा कर रही है। हालाँकि, छोटी अवधि में बाजार की बनाना सकारात्मक बनी हुई है। दैनिक कारोबारियों के लिए 25,000-25,100/82,200-82,500 के स्तर ट्रेंड तय करने वाले क्षेत्र होंगे।

अगर बाजार इस स्तर से नीचे गिरा, तो हमें 24,800-24,700/81,500-81,200 के स्तरों की तरफ एकदिनी करेक्शन देखने को मिल सकता है, जहाँ इसके पास 10 दिनों के ईएमए का समर्थन है। इसके विपरीत, 25,100/82,500 का स्तर टूटने पर बाजार की धारणा बदल सकती है। 

अगर ये स्तर पार हो जाता है, तो बाजार में 25,300-25,400/83,100-83,400 के स्तर तक बढ़ने का सामर्थ्य है। अगर ये 25,100 का स्तर पार करता है, तो निफ्टी को 24,950 के स्तर पर स्टॉपलॉस के साथ या 24,800-24,700 के बीच समर्थन के साथ खरीदने की रणनीति होनी चाहिए। 

बैंक निफ्टी के लिए 56,100 का स्तर पार करना महत्वपूर्ण होगा, तब तक तब तक, 56100 और 54100 के बीच दायरे में सौदे का दृष्टिकोण बनाए रखें।

(शेयर मंथन, 20 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख