शेयर मंथन में खोजें

4 CPSE से 256 करोड़ रुपये लाभांश (डिविडेंड) के तौर पर मिले

केंद्र सरकार को 4 सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज से 256 करोड़ रुपये लाभांश (डिविडेंड) के तौर पर मिले हैं।

डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट यानी विनिवेश विभाग के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने ट्वीट कर लाभांश की जानकारी दी। तुहिन कांत पांडेय के मुताबिक डेडेकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) से 148 करोड़ रुपये लाभांश के तौर पर मिले हैं। वहीं रेलवे की सार्वजनिक कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से 72 करोड़ रुपये लाभांश के तौर पर मिले हैं।

भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड से लाभांश के तौर पर 21 करोड़ रुपये जबकि मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड से 15 करोड़ रुपये लाभांश के तौर पर मिले हैं। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख