शेयर मंथन में खोजें

महाराष्ट्र में 21 मेगा वाट क्षमता वाला सोलर पावर इकाई शुरू

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने महाराष्ट्र में 21 मेगा वाट क्षमता वाला सोलर पावर इकाई शुरू किया है।

कंपनी ने यह इकाई जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किए जा रहे वैश्विक प्रयासों में योगदान देने के मकसद से किया है। कंपनी कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने को प्रतिबद्धत है।
कंपनी को उम्मीद है कि इस इकाई से सालाना कार्बन उत्सर्जन में 25,517 टन की कमी आएगी। कंपनी का यह कैप्टिव पावर इकाई 80 एकड़ में फैला हुआ है। सोलर पावर इकाई अवादा (Avaada) के साथ साझेदारी में लगायी गई है। कंपनी के मुताबिक इस इकाई से महाराष्ट्र में Nxtra डाटा केंद्र और स्विचिंग केंद्र को क्लीन ऊर्जा की आपूर्ति की जाएगी। Nxtra एयरटेल की एक इकाई है जिसका मुख्य फोकस डाटा केंद्र कारोबार पर है।
Nxtra के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राजेश तापड़िया ने कहा कि निरंतरता हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में शामिल है। ग्रीन हाउस गैस में कमी लाने की प्रतिबद्धता के तहत यह दूसरा कदम है । डाटा सेंटर की 50 फीसदी ऊर्जा जरूरतों को अगले 12 महीनों में रिन्युएबल ऊर्जा से पूरा किए जाने का लक्ष्य है।इससे पहले Nxtra उत्तर प्रदेश में 14 मेगा वाट की दो सोलर कैप्टिव पावर इकाई शुरू कर चुकी है।
कंपनी का दावा है कि उसके पास भारत का सबसे बड़ा डाटा केंद्र है जिसमें 11 बड़े और 120 एज डाटा केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी अगले 4 सालों में क्षमता को तिगुना करने पर 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी। कंपनी की 2031 तक अपने कामकाज में ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन 50.2 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख