शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 16 फीसदी गिरी

फरवरी में बजाज ऑटो की कुल बिक्री में 16 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

फरवरी में कुल बिक्री 16 फीसदी गिरकर 3.16 लाख इकाई रही। फरवरी 2021 में कंपनी ने 3.75 लाख इकाई गाड़ियां बेची थी। वहीं घरेलू बिक्री 32 फीसदी गिरकर 1.12 लाख इकाई रही,जबकि इसी अवधि में पिछले साल यह आंकड़ा 3.32 लाख इकाई था। व्यावसायिक गाड़ियों की बिक्री में 14 फीसदी की गिरावट देखी गई है। और वह 2021 के फरवरी महीने के 42454 इकाई से घटकर 2022 के फरवरी में बिक्री केवल 36,683 इकाई रह गई। निर्यात में भी 3 फीसदी की गिरावट देखी गई। पिछले साल कंपनी ने इसी अवधि में 2.10 लाख इकाई गाड़ियों का निर्यात किया था।

घरेलू बाजार में दोपहिया गाड़ियों की बिक्री 35 फीसदी गिरकर 96,523 इकाई रही। वहीं घरेलू बाजार में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 2 फीसदी बढ़कर 16,224 इकाई रही। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख