शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स का 1 अप्रैल से व्यावसायिक गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला

टाटा मोटर्स व्यावसायिक गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।

कंपनी व्यावसायिक गाड़ियों की कीमतें 2-2.5 फीसदी की रेंज में बढ़ाएगी। कीमतों में बढ़ोतरी गाड़ियों के मॉडल, संस्करण (वैरिएंट) के आधार पर की जाएगी। गाड़ियों की बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल से लागू होंगी।
एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला कमोडिटी के दामों में हाल में आए उछाल के कारण लिया गया है। हाल के समय में ऑटोमोबाइल में इस्तेमाल आने वाले मुख्य कमोडिटीज जैसे स्टील, एल्युमीनियम के अलावा दूसरे महत्वपूर्ण मेटल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा दूसरे कच्चे माल की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। यही वजह है कि कंपनी ने व्यावसायिक गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है।
हालाकि कंपनी बढ़ी हुई लागत का अधिकांश हिस्सा कंपनी उत्पादन के अलग-अलग स्तर पर खुद वहन कर रही है। लागत में कुल बढ़ोतरी को ग्राहकों पर थोपना सही नहीं है, ऐसे में कंपनी ने कम से कम कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। इससे पहले मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भी कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मर्सिडीज बेंज इंडिया ने सभी मॉडल्स में करीब 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल से लागू होंगी। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख