शेयर मंथन में खोजें

जियो ने उतारा 1 महीने की वैधता वाला प्रीपेड प्लान

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने कैलेंडर महीने की वैधता वाला प्लान बाजार में उतारा है।

कंपनी का यह प्लान 259 रुपए प्रति माह का है। इस नए प्रीपेड प्लान से ग्राहकों को महीने में केवल एक बार अपना मोबाइल रिचार्ज कराना होगा। इस तरह का प्लान बाजार में उतारने वाली जियो पहली कंपनी है। जियो के वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक 259 रुपए वाले प्लान में 1.5 जीबी डाटा ग्राहकों को रोज मिलेगी। साथ ही ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल करने की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही यह रिचार्ज पूरे एक महीने के लिए मान्य होगा चाहे वह महीना 30 या 31 दिन का ही क्यों न हो। इसके मुताबिक ग्राहकों को अब साल में केवल 12 बार ही रिचार्ज करना होगा। जियो का यह प्लान दूसरे प्रीपेड प्लान की तरह ग्राहक एक क्लिक पर कई बार के लिए कर सकते हैं।
यह प्लान ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी उपलब्ध है। इस प्लान का लाभ नए ग्राहकों के साथ-साथ पुराने ग्राहकों के लिए भी मान्य होगा। इस साल के शुरुआत में टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टेलीकॉम कंपनियों को प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान 30 दिन की वैधता वाला उतारने को कहा था । इसका मकसद साल के दौरान किए जाने वाले रिचार्ज में कमी लाना था। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख