शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से दवा को शुरुआती मंजूरी

ग्लेनमार्क फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को शुरुआती मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी उसके अमेरिकी सब्सिडियरी को मिली है। कंपनी को यह मंजूरी जेनरिक सोरियासिस फोम के लिए मिली है।

 

इस दवा का इस्तेमाल सोरियासिस के इलाज में किया जाता है। कंपनी को कैल्सीपोट्राइन और बीटामिथासोन डाइप्रोपायोनेट फोम के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी 0.005 फीसदी या 0.064 फीसदी की क्षमता वाली दवा के लिए मिली है। यह दवा लियो फार्मा के एन्सटिलर फोम की जेनरिक दवा है।
मार्च 2022 को खत्म हुए 12 महीने के आईक्यूवीआईएटीएम के बिक्री आंकड़ों के मुताबिक एन्सटिलर फोम दवा की सालाना बिक्री 11.52 करोड़ डॉलर है। ग्लेनमार्क फार्मा को अमेरिका में 174 दवाओं के वितरण के लिए मंजूरी मिली हुई है। कंपनी की 48 दवाओं की अर्जी यूएसएफडीए के पास लंबित है। (शेयर मंथन 9 मई,2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख