शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन बायोलॉजिक्स और वायट्रिस ने कैंसर की दवा को बाजार में उतारा

बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने कनाडा में वायट्रिस के साथ मिलकर बायोसिमिलिर उत्पाद को उतारा है। आपको बता दें कि बायोकॉन बायोलॉजिक्स, बायोकॉन की सब्सिडियरी कंपनी है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने Abevmy (bBevacizumab) को कनाडा के बाजार में उतारा है।

इस दवा का इस्तेमाल कैंसर के इलाज में किया जाता है। यह दवा रोचे के Avastin (Bevacizumab) का बायोसिमिलर है। इस दवा को कनाडा के हेल्थ रेगुलेटर से मंजूरी मिल चुकी है। इस दवा का इस्तेमाल कैंसर के चार अलग-अलग स्थितियों में किया जा सकता है।
कंपनी के कैंसर की इस दवा को दो फॉर्मेट के लिए मंजूरी मिली है। 100 mg/4 mL क्षमता वाली दवा एक बार ही इस्तेमाल की जा सकती है। साथ ही 400 mg/16 mL वाले डोज का इस्तेमाल भी एकबार यानी सिंगल डोज के तौर पर किया जा सकता है।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक Abevmy के बाजार में उतारने के साथ कैंसर के पोर्टफोलियो का विस्तार हुआ है। इसमें Ogivri (Trastuzumab) and Fulphila (Pegfilgrastim) भी शामिल है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर मैथ्यू एरिक के मुताबिक Abevmy के बाजार में आने से कैंसर के इलाज की दवा रोगियों तक उचित दाम में उपलब्ध हो सकेगी। Abevmy वायट्रिस की ओर से कनाडा में उपलब्ध कराई जाने वाली चौथी बायोसमिमिलर दवा है। कैंसर इलाज के लिए उपलब्ध पोर्टफोलियो का दायरा बढ़ने से रोगियों के लिए विकल्प का दायरा बढ़ गया है। (शेयर मंथन 19 मई 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख