शेयर मंथन में खोजें

जॉनसन एंड जॉनसन और मोमेंटा फार्मा ने नैटको और माइलन फार्मा पर मुकदमा दायर किया है

कंपपनी पर यह मुकदमा अमेरिका में दायर किया गया है। कंपनी पर पेटेंट उल्लंघन का आरोप है। आपको बता दें कि माइलन फार्मा कंपनी की मार्केटिंग पार्टनर है।

नैटको फार्मा ने एक्सचेंज को कंपनी पर पेटेंट उल्लंघन के आरोप की जानकारी दी है। जॉनसन एंड जॉनसन और मोमेंटा फार्मा ने नैटको और माइलन फार्मा पर दायर मुकदमे में कंपनी पर पेटेंट उल्लंघन का आरोप लगाया है। यह मामला दो पुराने पेटेंट जो कि ग्लैटिरामर एसीटेट इंजेक्शन से जुड़ा है। यह इंजेक्शन 20 एमजी/एएल और 40 एमजी/एमएल की क्षमता में मौजूद है।
ग्लैटिरामर एसीटेट इंजेक्शन का इस्तेमाल व्यस्कों में मल्टीपल स्क्लेरोसिस के इलाज में किया जाता है। कंपनी के खिलाफ यह मुकदमा अमेरिका के पेनिनसिलवेनिया फेडरल कोर्ट में दायर किया है। नैटको और माइलन फार्मा का मानना है कि कंपनी के खिलाफ दायर मुकदमे में कोई दम नहीं है। मौजूदा दवा बाजार में 5 साल से ज्यादा समय से बिक रही है। नैटको और माइलन फार्मा दोनों कंपनियां मुकदमे में कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगी। खबर के बाद शेयर में करीब 1.28% तक की गिरावट देखी गई। (शेयर मंथन 25 मई 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख