शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से कैंसर की दवा के लिए मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए (USFDA) यानी अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से पेमेट्रेक्सड (Pemetrexed) इंजेक्शन के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल कुछ खास तरह के कैंसर के इलाज में किया जाता है।

एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि दवा के तीन डोज के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है जिसमें 100 मिलीग्राम/वायल, 500 मिलीग्राम/वायल और 1,000 मिलीग्राम/वायल शामिल है। ये सभी सिंगल डोज के तौर पर कैंसर के मरीजों को दिए जाते हैं। इस दवा का इस्तेमाल फेफड़े की कैंसर के इलाज में किया जाता है। इसके अलावे मेसोथेलियोमा कैंसर जो कि एस्बेस्टस से जुड़े काम करने वाले मजदूरों में पाया जाता है, के इलाज में भी किया जाता है। यह एक कीमोथेरैपी दवा है जिसका इस्तेमाल कैंसर की कोशिकाओं की ग्रोथ को कम करने या रोकने के लिए किया जाता है।
इस दवा का उत्पादन कंपनी के गुजरात इकाई में किया जाएगा। आईक्यूवीआईए एमएटी के मार्च आंकड़ों के मुताबिक इस दवा का मार्केट साइज 123 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। इस दवा की मंजूरी के साथ ही ग्रुप के पास 314 दवाओं की मंजूरी हो गई है। साथ ही कंपनी 2003-04 के गठन से अब तक 400 दवाओं के लिए अर्जी दे चुकी है। कंपनी का शेयर आज 1.98% चढ़ कर बंद हुआ। (शेयर मंथन 26 मई 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख