लार्सन एंड टुब्रो के मुनाफे में 215% की बढ़ोतरी, शेयर चढ़े
लार्सन एंड टुब्रो के मुनाफे में 215% की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1520.44 करोड़ रुपये रहा है, जबकि साल 2007 की इसी तिमाही के दौरान कंपनी को 481.79 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर भाव दोपहर 1.28 बजे 4% की बढ़त के साथ 687.50 रुपये था।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.
मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार सोलह कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। खबर है कि कर्नाटक सरकार द्वारा मेतास इन्फ्रा को दी गयी परियोजनाओं पर पुनर्विचार किये जाने की संभावना है। गौरतलब है कि सत्यम कंप्यूटर्स के पूर्व चेयरमैन रामलिंग राजू द्वारा सत्यम में जालसाजी की खबरों के बाद मेतास इन्फ्रा के ठेके निरस्त होने और इसके ठेकों पर पुनर्विचार किये जाने का सिलसिला चल पड़ा है।