शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

सीमेंस का पहली तिमाही में मुनाफा 27%, आय 6.8% बढ़ी

टेक्नोलॉजी सेक्टर की नामी कंपनी सीमेंस ने शुक्रवार को कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 27% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 455.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 578 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 6.8% की वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी की आय 4873 करोड़ रुपये से बढ़कर 5203.5 करोड़ रुपये हो गई है।

पहली तिमाही में वॉकहार्ट के घाटे में आई कमी, शेयर में दिखा तेज उछाल

दवा कंपनी वॉकहार्ट ने पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किया है। कंपनी का घाटा 134 करोड़ रुपये से घटकर 14 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। कंपनी की आय में 14.8% की बढ़त देखने को मिली है।

कैप्लिन प्वाइंट की सब्सिडियरी को यूएसएफडीए से दवा के लिए मंजूरी मिली

दवा कंपनी कैप्लिन प्वाइंट के लिए अच्छी खबर है। कंपनी की सब्सिडियरी कैप्लिन स्टेराइल्स लिमिटेड को दवा की अर्जी के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। सब्सिडियरी को दवा की अर्जी के लिए मंजूरी अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से मिली है। कंपनी को (Timolol Maleate Ophthalmic Solution) टिमोलोल मैलिएट ऑप्थैल्मिक सॉल्यूशन दवा के लिए मंजूरी मिली है। यह एक आई ड्रॉप है जिसका इस्तेमाल आंख से जुड़ी बीमारी के इलाज में किया जाता है। यह दवा टिमोप्टिक की जेनरिक है। 

भारत फोर्ज का पहली तिमाही में मुनाफा 18.2% गिरा, आय 5.9% बढ़ी

भारत फोर्ज ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा 214 करोड़ रुपये से घटकर 175 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 5.9% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी की आय 3877 करोड़ रुपये से बढ़कर 4106 करोड़ रुपये हो गई है।

डॉ. लाल पैथलैब्स का पहली तिमाही में मुनाफा 30%, आय 11.3% बढ़ी

डॉ. लाल पैथलैब्स ने पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए है। कंपनी का मुनाफा 30% बढ़ा है। कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 82.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 106 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय 11.3% बढ़ी है। कंपनी की आय 541 करोड़ रुपये से बढ़कर 602 करोड़ रुपये हो गई है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख