शेयर मंथन में खोजें

जियो फाइनेंस शेयरों में 277 रुपये के भाव पर फंसे निवेशक क्या करें?

विनोद जानना चाहते हैं कि उन्हें जियो फाइनेंस (jio finance) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 277 रुपये के स्तर पर शेयर खरीदे हैं। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि इस समय यह समझना जरूरी है कि कंपनी से जुड़े ज्यादातर जोखिम मौजूदा कीमतों में काफी हद तक शामिल (फैक्टर्ड) नजर आते हैं। यानी कंपनी-विशिष्ट जोखिमों को बाजार पहले ही डिस्काउंट कर चुका है। लेकिन सबसे बड़ा फैक्टर अभी भी “मार्केट रिस्क” है, जो किसी भी समय पूरी दिशा बदल सकता है और इसका असर सभी स्टॉक्स पर समान रूप से पड़ सकता है।

तकनीकी रूप से देखा जाए तो Jio Finance के लिए 225 रुपये का स्तर एक महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में उभर रहा है। निवेशकों के लिए यह जरूरी है कि यह स्तर बना रहे। वहीं, 250 रुपये के ऊपर स्टॉक की मजबूत क्लोजिंग एक सकारात्मक संकेत दे सकती है, जिससे यह भरोसा बनेगा कि स्टॉक ने अपना निचला स्तर पकड़ लिया है और आगे रिकवरी की संभावना है।

ऐसी स्थिति में निवेशकों को अपनी जोखिम क्षमता (risk appetite) के आधार पर रणनीति तय करनी चाहिए। अगर कोई निवेशक 225 के नीचे गिरावट को भी सहन कर सकता है और 200 तक का स्तर देखने के लिए मानसिक रूप से तैयार है, तो वह लंबी अवधि के नजरिए से धैर्य बनाए रख सकता है। वहीं, जिन निवेशकों के लिए यह गिरावट असहज है, उन्हें पहले से ही अपना जोखिम सीमित करने की योजना बनानी चाहिए।

यह साफ है कि बाजार की दिशा यहां निर्णायक भूमिका निभाएगी। यदि बाजार में सुधार आता है और स्टॉक 250 के ऊपर निकलता है, तो निवेशकों को अपने खरीद भाव के करीब पहुंचने की उम्मीद हो सकती है। इसलिए इस समय सबसे महत्वपूर्ण है। धैर्य, सही स्तरों पर नजर और अपने जोखिम के अनुसार सोच-समझकर लिया गया निर्णय।

 



(शेयर मंथन, 24 मार्च 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख