शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

टाइटन का चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन मुनाफा करीब 50 फीसदी बढ़ा

चौथी तिमाही में टाइटन के स्टैंडअलोन मुनाफे में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैं। पिछले साल के 491 करोड़ रुपये के मुकाबले 734 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है।

टाटा स्टील का चौथी तिमाही में मुनाफा 83 फीसदी गिरा

टाटा ग्रुप की नामी और स्टील की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 83 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 10030 करोड़ रुपये से घटकर 1693 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में 9835 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

यूको बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 86.2% बढ़ा

यूको बैंक का चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफे में 86.2% फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 312.18 करोड़ रुपये से बढ़कर 581.24 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी की वजह एनएपीए यानी बैड लोन में कमी आना है।

अल्ट्राटेक सीमेंट का चौथी तिमाही में मुनाफा 31.9 फीसदी घटा

सीमेंट की दिग्गज कंपनी अल्ट्राटेक का चौथी तिमाही में मुनाफा 31.9 फीसदी घटा है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 2454 करोड़ रुपये से घटकर 1670 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। मुनाफे में कमी की वजह पिछले साल टैक्स क्रेडिट के मुकाबले इस साल ज्यादा कर जमा किया गया। वहीं कंपनी की आय में 18.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

आरबीएल बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 37% बढ़ा

आरबीएल बैंक का चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफे में 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 197.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 271 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय
यानी एनआईआई (NII) में 7.1% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 1131.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1211.2 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख