शेयर मंथन में खोजें

लोकसभा में आयकर संशोधन बिल पेश, अघोषित आय वालों को एक और मौका

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लोकसभा में आयकर संशोधन बिल पेश किया।

कालेधन पर लगाम लगाने के लक्ष्य के साथ नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार ने अघोषित आय वालों को एक और मौका देने की तैयारी कर ली है। जेटली द्वारा पेश किए गए इस संशोधन बिल में सरकार ने अघोषित आय पर टैक्स, सरचार्ज और जुर्माना लगाने का प्रस्ताव दिया है। इस बिल के संसद में पास होने पर अघोषित आय और कालाधन रखने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
इस बिल के तहत अघोषित आय पर 10% जुर्माना और 30% टैक्स का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा 30% टैक्स पर 33% सेस (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण सेस) लगाया जायेगा। इसका मतलब कुल अघोषित आय का करीब 49.9% भुगतान करना होगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण 33% सरचार्ज का भी प्रस्ताव रखा गया है। हालाँकि अगर आयकर विभाग अघोषित आय को खुद पकड़ता है तो उस पर 75% टैक्स और 10% जुर्माना देना होगा। खबरों के अनुसार नोटबंदी के बाद जनधन खातों में 64,252.15 करोड़ रुपये जमा हुए हैं, जिसमें भारी मात्रा में अघोषित रकम होने की संभावना है और इसी पर अब सरकार भारी टैक्‍स वसूलने के तैयारी में है। वैसे इस विधेयक पर आज चर्चा नहीं हो पायी है और हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्‍थगित कर दी गयी है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख