शेयर मंथन में खोजें

कल से नहीं चलेंगे पेट्रोल पंपों पर 500 रुपये के नोट

केंद्र सरकार ने घोषणा कर दी है कि 2 दिसंबर की आधी रात से पेट्रोल पंपों पर 500 रुपये के पुराने नोट नहीं चलेंगे।

8 नवंबर के बाद से नोटबंदी पर लगभग रोजाना नियम बदल रही केंद्र सरकार ने यह फैसला लेकर लोगों को एक और झटका दे दिया है। सरकार का मानना है कि इस छूट का फायदा उठा कर कुछ लोग अपने कालेधन को सफेद कर रहे हैं। इसके अलावा कल से 500 रुपये के पुराने नोटों से हवाई टिकट भी नहीं खरीदे जा सकेंगे।
इससे पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि पेट्रोल पंप और सरकारी अस्पतालों सहित कुछ जगहों पर 500 के नोटों का इस्तेमाल 15 दिसंबर तक किया जा सकेगा, मगर अब इन्हें करीब 2 सप्ताह पहले ही बंद करने का निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि 1000 रुपये के पुराने नोटों को सरकार ने पहले ही पूरी तरह बंद कर दिया है। इन्हें केवल बैंकों में ही जमा कराया जा सकता है। केंद्र सरकार ने 24 नवंबर को घोषणा की थी कि जिन जगहों पर पुराने नोटों के इस्तेमाल की छूट है, वहाँ सिर्फ 500 रुपये के नोटों का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। बैंकों और डाकघरों में 500 और 1000 के पुराने नोटों को बदलवाने की समय सीमा सरकार पहले ही खत्म कर चुकी है। अब पुराने नोट सिर्फ बैंक और डाकघरों में जमा किये जा सकते हैं। साथ ही सरकार ने यह भी कहा है कि पुराने नोटों को बैंकों और डाकघरों में केवल 30 दिसंबर तक ही जमा कराया जा सकेगा। इस अवधि में कोई बढ़त नहीं की जायेगी। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख