शेयर मंथन में खोजें

शेयर मंथन चाय पार्टी - 25 मई 2017

अगले आठ साल में भारतीय अर्थव्यवस्था दोगुनी बड़ी हो जायेगी। अर्थव्यवस्था बढ़ेगी तो उसके साथ ही बाजार भी बढ़ेगा। क्या इस बढ़त का फायदा उठाने के लिए आपने अपनी तैयारी कर ली है? 

बाजार अपनी रिकॉर्ड ऊँचाइयों पर है और निवेशक उलझन में हैं। लगातार चढ़ता बाजार उन्हें ललचा रहा है। साथ ही डर और हिचक भी है कि इतने ऊँचे भावों पर खरीदें या न खरीदें। खरीदें तो सीधे शेयरों में खरीदारी करें या म्यूचुअल फंड में। अगर म्यूचुअल फंड में निवेश करना है, तो उसका चुनाव कैसे करें?

ऐसी तमाम उलझनें होंगी आपके मन में। आपकी उलझनों को सुलझायेंगे निवेश की दुनिया के जाने-माने जानकार शेयर मंथन की चाय पार्टी में।

निवेशक चाय पार्टी

वक्ता :
श्री आर. के. गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड
श्री सौरभ जैन, रिसर्च प्रमुख, एसएमसी ग्लोबल
श्री राजीव गर्ग, क्षेत्रीय प्रमुख, बीएसई लिमिटेड
श्री राजेश रपरिया, सलाहकार संपादक, शेयर मंथन
श्री राजीव रंजन झा, संपादक, शेयर मंथन

तिथि : 25 मई 2017 (सायं 5.00-7.30)
स्थान : बीएसई क्षेत्रीय कार्यालय, अग्रवाल कॉर्पोरेट टावर, प्लॉट संख्या 23, डिस्ट्रिक्ट सेंटर, राजेंद्र प्लेस, नयी दिल्ली 110008

इसमें शामिल होने के लिए पहले से पंजीकरण आवश्यक है। इसके लिए कृपया नीचे दिये गये फॉर्म में अपने विवरण लिख कर सबमिट कर दें।

नाम :*
पता :*
मोबाइल :*
ईमेल आईडी :*
Captcha box:

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख