शेयर मंथन में खोजें

जारी रहेगी संरचनात्मक तेजी

pankaj pandeyपंकज पांडेय, रिसर्च प्रमुख, आईसीआईसीआई डायरेक्ट

अर्थव्यवस्था के व्यापक मानकों में सुधार और निवेश पर नये सिरे से जोर के साथ भारतीय बाजारों में संरचनात्मक तेजी बनी रहेगी। कमोडिटी की वैश्विक कीमतों में तीखी गिरावट से राजकोषीय स्थिति मजबूत हुई है और कॉर्पोरेट मुनाफा बढ़ता दिख रहा है।

इससे उपभोक्ता माँग में वृद्धि होगी और वर्ष के उत्तरार्ध में निवेश चक्र में चरणबद्ध तेजी आयेगी और कंपनियों की आय बढ़ेगी। मुझे लगता है कि उन गुणवत्तापूर्ण शेयरों में निवेश करना चाहिए, जिनका विकास तर्कसम्मत दिख रहा हो और बैलेंस शीट मजबूत हो। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!