शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

मजबूत बुनियादी संकेतों से ऊपर की तरफ बढ़ेंगे बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक अमेरिका के महँगाई दर के आँकड़े अनुमान से ऊँचे आने के बाद भारतीय बाजार में बुधवार (14 फरवरी) को नकारात्मक शुरुआत हुई। मगर बेंचमार्क सूचकांक ने अच्छी वापसी की और निफ्टी में दिन के निचले स्तर से 1.5% तक की उछाल देखने को मिली। ये 97 अंक (0.50%) की तेजी के साथ दिन के उच्च स्तर के करीब 21840 पर बंंद हुआ। 

छोटी अवधि में अब भी कमजोर है बाजार, खरीदारी के स्तर देखें : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (13 फरवरी) को प्रमुख सूचकांक में उतार-चढ़ाव भरा सत्र देखने को मिला था। अप्रत्याशित चाल के बाद निफ्टी 113 अंक और सेंसेक्स 483 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं भारतीय बाजार, गिफ्ट निफ्टी में नरमी

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (14 फरवरी) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 21.00 अंकों का नुकसान नजर आ रहा है और यह 0.10% के अंतर के साथ 21,629.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बड़े दायरे में रह सकता है बाजार, यूएस महँगाई दर के आँकड़े होंगे अहम : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक भारत के खुदरा महँगाई दर के आँकड़े तीन महीने के निचले स्तर 5.10% पर रहे, इसके बाद  निफ्टी में मंगलवार (13 फरवरी) को पिछले दिन के नुकसान से अच्छी वापसी देखने को मिली। सूचकांक 127 अंकों (0.60%) की बढ़त के साथ  21743 के स्तर पर बंद हुआ। 

बाजार में निचले स्तरों से शानदार सुधार, निफ्टी 127, सेंसेक्स 482 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। चीन और हांगकांग के अलावा एशिया के दूसरे बाजार आज खुले। जापान के बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!