शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, Sensex-Nifty में कारोबार की धीमी शुरुआत के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन सोमवार (05 फरवरी) को सतर्क कारोबार की शुरुआत के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 38.00 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.17% के अंतर के साथ 21,921.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

रिकॉर्ड हाई छूने के बाद बाजार में मुनाफावसूली, निफ्टी 156, सेंसेक्स 440 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में दमदार उछाल देखा गया। डाओ जोंस 370 अंक उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ।

सकारात्‍मक दायरे में रहेगा बाजार, रिजर्व बैंक की बैठक पर होगी नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (02 फरवरी) को निफ्टी पूरे सत्र के दौरान सकारात्‍मक दायरे में बना रहा और 156 अंकों (0.70%) की उछाल के साथ 21854 के स्‍तर पर बंद हुआ। 

दिशाहीन बाजार में स्‍तर आधारित कारोबार की रणनीति अपनाएँ कारोबार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक अंतरिम बजट के दिन गुरुवार (01 फरवरी) को प्रमुख सूचकांक में दायरे में कारोबार देखने को मिला। निफ्टी 36 अंक नीचे और सेंसेक्‍स 107 अंकों की सुस्‍ती के साथ बंद हुआ। 

भारतीय बाजार में सपाट कारोबार के संकेत, Gift Nifty में मामूली सुस्‍ती

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार (02 फरवरी) को सपाट कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 1.00 अंक की नरमी नजर आ रही है और यह 21,904.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!