बजट में प्रोत्साहन से आईआरईडीए, बोरोसिल और वारी रिन्यूवुबल्स के शेयर ने सर्वकालिक शिखर छुआ
आम चुनाव से पहले गुरुवार (01 फरवरी) को आये अंतरिम बजट में सरकार ने सौर ऊर्जा के इस्तेमाल पर प्रोत्साहन योजना पेश की है। इसके बाद आज बाजार में सौर ऊर्जा से संबंधित कंपनियों इंडियन रिन्यूवेबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (Indian Renewable Energy Development Agency Ltd), बोरोसिल रिन्यूवेबल्स (Borosil Renewables Ltd) और वारी रिन्यूवेबल टेक्नोलॉजीज (Waaree Renewable Technologies Ltd) के शेयर के भाव सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गये।


