भारतीय बाजार में आज तेजी के संकेत, Gift Nifty में दिखी बढ़त
लंबे सप्ताहांत के बाद खुल रहे भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (29 जनवरी) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 85.50 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.40% के अंतर के साथ 21,639.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।


