शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

सकारात्मक रफ्तार रहेगी जारी, तेजी के साथ साल खत्म करेंगे बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (28 दिसंबर) को कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी ने सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। यह 124 अंकों की उछाल के साथ दिन के उच्च स्तर के करीब 0.60% की वृद्धि दर्ज करते हुए 21779 के स्तर पर बंद हुआ।

दिसंबर सीरीज के निपटान का दमदार अंत, निफ्टी, सेंसेक्स, निफ्टी बैंक ने रिकॉर्ड स्तर छुआ

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में दमदार कारोबार देखा गया। डाओ जोंस में 110 अंकों का उछाल रहा।

ओवरबॉट है बाजार, ऊपरी स्तरों पर आ सकती है मुनाफावसूली : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (27 दिसंबर) को लगातार दूसरे दिन प्रमुख सूचकांक में सकारात्मक गति जारी रही और निफ्टी में 213 अंक, तो सेंसेक्स में 702 अंकों की उछाल दर्ज की गयी। सभी प्रमुख सूचकांक में भी सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार हुआ, लेकिन पीएसयू बैंक इंडेक्स का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा और इसमें 2% तक की तेजी देखने को मिली। 

आज भी Gift Nifty में तेजी, भारतीय बाजार में बढ़त के साथ हो सकती कारोबार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में साल के अंतिम साप्ताहिक निप्टान के दिन गुरुवार (28 दिसंबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 54 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.25% जोड़ कर 21,955.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में लगातार चौथे दिन शानदार तेजी, सेंसेक्स 72,000 के पार निकला

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में दमदार कारोबार देखा गया।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!