शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

भारतीय बाजार में आज भी नरमी के आसार, गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेत

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (18 अक्तूबर) को कारोबार में सुस्ती देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 14.5 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.07% के अंतर के साथ 19,797 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं भारतीय बाजार, गिफ्ट निफ्टी में सुस्ती

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (17 अक्तूबर) को कारोबार में सुस्ती देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 6 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.03% के अंतर के साथ 19,805 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

उतार-चढ़ाव वाले बाजार में सेंसेक्स 115, निफ्टी 19 अंक गिर कर बंद

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव वाला कारोबार देखा गया। डाओ जोंस 40 अंक चढ़ कर बंद हुआ तो वहीं नैस्डैक पर 1.25% की गिरावट देखी गई। यूरोप के बाजारों में 1.5% तक की गिरावट देखी गई। गिफ्ट निफ्टी की हल्की सुस्ती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की सुस्त शुरुआत हुई।

आज भी हरे निशान में गिफ्ट निफ्टी, Sensex-Nifty में सतर्क करोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार (16 अक्तूबर) को सतर्क कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 26.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.13% की तेजी के साथ 19,727 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 125, निफ्टी 43 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। सितंबर में CPI यानी महंगाई दर अनुमान से ज्यादा रही। सितंबर में रिटेल महंगाई 3.7% के स्तर पर पहुंच गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!