शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

निचले स्तर से शानदार सुधार के बाद सेंसेक्स 100, निफ्टी 36 अंक चढ़ कर बंद

एक दिन की छुट्टी के बाद खुले अमेरिकी बाजारों पर दबाव देखने को मिला। डाओ जोंस 200 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 पर 0.4% की गिरावट देखी गई। वहीं
नैस्डैक निचले स्तर से अच्छे सुधार के साथ सपाट बंद हुआ। बढ़ती बॉन्ड यील्ड से बाजार पर दबाव दिखा।

गिफ्ट निफ्टी में आज भी सुस्ती, भारतीय बाजार की हो सकती है धीमी शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (06 सितंबर) को कारोबार की धीमी शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 10.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.05% के अंतर के साथ 19,660 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

लाल निशान में सपाट गिफ्टी निफ्टी, भारतीय बाजार में भी सतर्क कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (05 सितंबर) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 9 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.05% के अंतर के साथ 19,590.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स 241, निफ्टी 93 अंक चढ़ कर बंद

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। डाओ जोंस 115 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक सपाट बंद हुआ। जहां तक पिछले एक हफ्ते में अमेरिकी बाजारों के प्रदर्शन का सवाल है तो डाओ जोंस 1.1% चढ़ कर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक में 2.4% की तेजी रही।

गिफ्टी निफ्टी में तेजी, Sensex-Nifty में भी बढ़त के साथ कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (04 सितंबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 15.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.08% जोड़ कर 19,563 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!