सितंबर सीरीज की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 556, निफ्टी 181 अंक चढ़ कर बंद
वैश्विक बाजारों से सुस्ती के संकेत देखने को मिले। डाओ जोंस की 4 दिनों की तेजी पर विराम लगता दिखा। डाओ जोंस 170 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक पर हल्की बढ़त देखने को मिली।


