भारतीय बाजार में आज भी बढ़त के आसार, सिंगापुर निफ्टी और अमेरिकी बाजारों में तेजी
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (12 जून) को तेजी में कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 62.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.34% जोड़ कर 18672.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।


