शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

सकारात्मक संकेत, मजबूत रुपया और एफआईआई प्रवाह से बाजार में बनी रहेगी तेजी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक पिछले 6 कारोबारी सत्र में 5.6% की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार आज सुस्ताने के लिए रुके। निफ्टी 23669 (0.04%) के स्तर पर सपाट बंद हुआ। 

बाजार में अपट्रेंड जारी रहने के संकेत, अहम स्तरों पर कर सकते हैं खरीदारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते सप्ताह मानक सूचकांक ने लगातार छठे दिन सकारात्मक तेजी जारी रहने के साथ ही निफ्टी 308 ऊपर, जबकि सेंसेक्स 1079 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

हरे निशान में Gift Nifty, तेजी के साथ कारोबार शुरू कर सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (25 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 22.50 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.09% की बढ़त के साथ 23,771.50 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

बाजार में बना सकारात्मक माहौल, निकट समय में जारी रहेगी तेगी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक निफ्टी 1.3% की तेजी के साथ 23,658 के स्तर पर बंद हुआ, जो कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए सकारात्मक है। सूचकांक में 4 मार्च 2025 को 21964 का निम्न स्तर छूने के बाद 1700 (7.7%) अंकों की उछाल आ चुकी है।

छोटी अवधि में बाजार की बनावट तेजी की, मुनाफावसूली के लिए रहें तैयार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते सप्ताह मानक सूचकांक में शानदार तेजी दिखी, इसके साथ ही निफ्टी 4.75% ऊपर, जबकि सेंसेक्स 3070 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!