शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

निचले स्तर से शानदार सुधार के बाद बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर बंद

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार की 2 दिनों की तेजी थमती दिखी। डाओ जोंस 200 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद। कारोबार के आखिरी घंटे में बिकवाली का दबाव, ऊंचाई से डाओ जोंस 430 अंक लुढ़का।

हरे निशान में लौटेंगे भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी से सपाट कारोबार के संकेत

सिंगापुर निफ्टी से मिल रहे संकेत भारतीय बाजारों के आज मंगलवार (15 नवंबर) को हरे निशान में लौटने के साथ ही कारोबार की सपाट शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 55.0 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.30% की तेजी के साथ 18,432.5 के स्तर पर मंडरा रहा है।

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार गिरावट के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भारी उतार-चढाव के बीच तेजी बरकरार रही। डाओ उतार-चढ़ाव के बीच 30 अंक चढ़ कर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक करीब 210 अंक उछलकर बंद हुआ।

भारतीय बाजार में आज सपाट कारोबार के आसार, सिंगापुर निफ्टी 8.5 अंक गिरा

भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार (14 नवंबर) को सपाट कारोबार का संकेत मिल रहा है। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 8.5 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.05% की नरमी के साथ 18,427.5 के स्तर पर मंडरा रहा है। आज दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में सुस्ती नजर आ रही है।

मजबूत वैश्विक संकेतों से बाजार शानदार तेजी के साथ बंद

 वैश्विक बाजारों से दमदार संकेत देखने को मिले। महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद अमेरिकी बाजार में ढाई साल की सबसे बड़ी तेजी देखी गई। डाओ जोंस पर 1200 अंकों का बड़ा उछाल रहा, वहीं नैस्डैक में 7.5% की तेजी देखी गई। वहीं एसऐंडपी (S&P) 500 में भी 5.5% का दमदार उछाल देखा गया।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!