शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

भारतीय रिजर्व बैंक का रेपो रेट 0.40% बढ़ाने का ऐलान,सीआरआर भी 0.50 फीसदी बढ़ा

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई पर नियंत्रण के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मोनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की 2-4 मई को आपात बैठक बुलाई। बैठक के बाद एमपीसी के सभी सदस्यों ने एक राय से रेपो रेट में बढ़ाने पर सहमति जताई। आरबीआई ने रेपो रेट यानी बेंचमार्क लेंडिंग रेट 4% से बढ़कर 4.40% करने का ऐलान किया है। आरबीआई के इस कदम से न केवल व्यक्तिगत कर्ज बल्कि कॉरपोरेट्स के लिए भी कर्ज की लागत महंगी हो जाएगी।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद, बाजार पर भारी पड़ा आरबीआई का रेपो रेट में सरप्राइज बढ़ोतरी

बाजार की आज हल्की मजबूती के साथ शुरुआत हुई, लेकिन ये मजबूती बरकरार नहीं रह सकी। कारोबारी सत्र के आखिरी दौर में आरबीआई गवर्नर के दरों में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद तो मानो बाजार में भूचाल आ गया और बाजार दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ।

अप्रैल महीने के आखिरी कारोबार के दिन बाजार गिरावट के साथ बंद

कारोबार के लिहाज से यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। अमेरिका में यूएस फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका के कारण वैश्विक बाजार में कमजोरी देखी गई। हफ्ते के मध्य में भारतीय बाजारों में हल्का सुधार देखने को मिला। हालाकि एलआईसी के आईपीओ से बाजार को थोड़ा सहारा मिला। कारोबार के दौरान बाजार में नतीजों का भी खासा असर देखने को मिला।

मंथली एक्सपायरी या मासिक निपटान के दिन बाजार शानदार तेजी के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों का असर भारतीय बाजार पर साफ तौर पर देखा गया। खास बात यह रही कि वैश्विक बाजारों से कोई भी नकारात्मक खबर नहीं आई। आज के कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। भारतीय बाजारों की आज मजबूती के साथ शुरुआत हुई। आज के कारोबार में बाजार में जोश भरने में एफएमसीजी,एनर्जी,पीएसयू (PSU) और बैंक की अहम भूमिका रही।

भारत में सोने की मांग में 18 फीसदी की गिरावट: WGC

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल यानी (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक चौथी तिमाही में भारत में सोने की मांग में 18 फीसदी की गिरावट देखी गई है। चौथी तिमाही में सोने की मांग 18 फीसदी घटकर 135.5 टन रही। जहां तक नेट बुलियन इंपोर्ट का सवाल है तो वह 314 टन से घटकर 132 टन रहा। ज्वेलरी के लिए सोने की मांग 26 फीसदी घटकर 94.2 टन रही।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!