कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार गिरावट के साथ बंद
वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों का असर भारतीय बाजार पर साफ तौर पर देखा गया। कल अमेरिकी बाजार में भी कंपनियों के कमजोर नतीजों से भारी बिकवाली देखी गई थी। आज के कारोबार में खासा दबाव देखा गया। भारतीय बाजारों की आज कमजोरी के साथ शुरुआत हुई।


