शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

बड़े संकेतों के अभाव में बाजार में जारी रह सकता है नकारात्मक रुख : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार का मानक सूचकांक निफ्टी शुक्रवार की बिकवाली के बाद वापसी करने की कोशिश में तेजी के साथ खुला, मगर शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सका और 22119 के स्तर पर बंद हो गया। 

गिफ्ट निफ्टी में मामूली सुस्ती, Sensex Nifty में हो सकती है कारोबार की धीमी शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (03 मार्च) को सीमित दायरे में कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 4.50 अंकों की नरमी नजर आ रही है और ये 0.02% की सुस्ती के साथ 22,350.00 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

कमजोर वैश्विक भावना और घरेलू संकेतों में कमी के कारण जारी रहेगी सुस्ती : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार में आज तीव्र गिरावट के साथ निफ्टी 50 1.9% के नुकसान के साथ 22125 के स्तर पर बंद हुआ। 

दैनिक चार्ट पर बनी मंदी की छोटी कैंडल, बाजार में जारी रह सकती है कमजोरी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार को बेंचमार्क सूचकांक ने सीमित दायरे में रहने का ट्रेंड प्रदर्शित किया, निफ्टी 2.5 अंक नीचे बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 10 अंक ऊपर रहा।

गिफ्ट निफ्टी में नरमी, Sensex Nifty में आज भी सीमित दायरे में सतर्क कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (28 फरवरी) को सीमित दायरे में सतर्क कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 27.50 अंकों की नरमी नजर आ रही है और ये 0.12% की सुस्ती के साथ 22,527.50 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!