शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

केंद्रीय बजट और अमेरिकी फेड की बैठक से पहले सीमित दायरे में कारोबार करेगा बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाने के लिए कई उपायों की घोषणा के बाद बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में बढ़त आयी जिससे फरवरी में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गयी और निफ्टी 50 0.6% बढ़कर 22,972 के स्तर पर बंद हुआ।  

बाजार में लोअर टॉप की संरचना, अहम स्तरों को समझकर लें निर्णय : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक तकनीकी नजरिये से देखें तो बाजार में ऊपरी स्तरों पर निरंतर बिकवली का दबाव बना हुआ है और दैनिक चार्ट पर लोअर टॉप की संरचना बनी है, जो कि नकारात्मक है। 

हरे निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार में आज हो सकता है सर्तक काराेबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (28 जनवरी) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 18.50 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और ये 0.08% के अंतर के साथ 22,939.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।  

बाजार में बिकवाली का दबाव कायम, लोअर टॉप की संरचना दे रही नकारात्‍मक संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक पिछले हफ्ते बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्‍तरों पर बिकवली का दबाव बना रहा। निफ्टी 0.49% नीचे रहा जबकि सेंसेक्स में 405 अंकों की गिरावट आयी। 

Gift Nifty में बड़ी गिरावट, भारतीय बाजार में गैप डाउन शुरुआत के आसार

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (27 जनवरी) को कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 136.50 अंकों का नुकसान दिखायी दे रहा है और ये 0.59% की गिरावट के साथ 22,949.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!