वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के कारण बाजार में गिरावट
मंगलवार को हरे निशान में खुलने के बाद नकारात्मक वैश्विक रुझानों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में पहुँच गये हैं।
मंगलवार को हरे निशान में खुलने के बाद नकारात्मक वैश्विक रुझानों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में पहुँच गये हैं।
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने का एशियाई बाजारों पर काफी नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
चीन ने अमेरिकी सामानों पर जवाबी आयात शुल्क की घोषणा करके वाशिंगटन को चुनौती दी है।
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार करार की उम्मीद कम हो जाने से सोमवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में खूब बिकवाली की।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती सत्र में शेयर बाजार दबाव में है।