शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

24500 पार करने के बाद ही बनायें लॉन्ग पोजीशन, इसके ऊपर पुलबैक रैली के आसार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते 19 दिनों से चल रहे गहन करेक्शन के बाद बेंचमार्क सूचकांक में सोमवार (28 अक्तूबर) को पुलबैक रैली देखने को मिली। इसके साथ ही निफ्टी 159 अंक चढ़ गया, जबकि सेंसेक्स में 603 अंकों की उछाल आयी। 

Sensex-Nifty में आज दिख सकती है नरमी, लाल निशान में गिफ्ट निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (29 अक्तूबर) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 58.00 अंकों की सुस्ती दिखायी दे रही है और ये 0.24% के नुकसान के साथ 24,496.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

त्योहारी सप्ताह में बाजार के स्थिर रहने का अनुमान, मारुति-अदाणी के तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक आज निफ्टी में पिछले पाँच दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा और वापसी देखने को मिली। सूचकांक पूरे कारोबारी सत्र के दौरान सकारात्मक दायरे में रहा और 186 अंकों (0.65%) की उछाल के साथ 24339.15 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार तेजी, निफ्टी 158, सेंसेक्स 603 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को अमेरिका में तीसरे दिन भी मिला जुला कारोबार दिखा। डाओ जोंस 260 अंक गिर कर बंद हुआ। पिछले हफ्ते डाओ जोंस पर बिकवाली देखने को मिली। नैस्डैक 0.5% की तेजी के साथ नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। 

बिकवाली के दबाव में बाजार, मुख्य समर्थन स्तरों पर धीरे-धीरे कर सकते हैं निवेश शुरू : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते हफ्ते (21-25 अक्तूबर) बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली बनी रही। इसके साथ ही निफ्टी 2.70% टूट गया, जबकि सेंसेक्स में 1870 अंकों की गिरावट आयी। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!