शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

10,000 करोड़ का एयूएम पार करने पर यूग्रो कैपिटल ने वर्चुअल मैराथन और यूग्रो एंथम का किया ऐलान

एमएसएमई क्षेत्र को ऋण मुहैया करने वाली डाटाटेक आधारित गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) यूग्रो कैपिटल ने गुरुवार (3 अक्टूबर) को 10,000 करोड़ रुपये का एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) लक्ष्य पार करने की जानकारी दी। यह उपलब्धि एमएसएमई को सशक्त बनाने की इसकी प्रतिबद्ध दिखाने के साथ ही इसके 3500 कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को उजागर करती है।

सेबी के 6 नये निर्देशों में क्या है : 15-20 लाख रुपये के होंगे इंडेक्स डेरिवेटिव सौदे

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने खुदरा निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए फ्यूचर्स और ऑप्शन ट्रेडिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। सेबी के नये निर्देशों के मुताबिक इंडेक्स डेरिवेटिव के लिए न्यूनतम अनुबंध मूल्य को बढ़ा कर 15 लाख रुपये कर दिया गया है, जो पहले 5-10 लाख रुपये था।

चार्ट बाजार में कमजोरी जारी रहने का दे रहे संकेत, अहम स्तर और चुनिंदा स्टाक पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (02 अक्तूबर) को बेंचमार्क सूचकांक में तीव्र करेक्शन आया जिसके बाद निफ्टी 547 अंक और सेंसेक्स 1769 अंक टूट कर बंद हुए। क्षेत्रवार, सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में रहे लेकिन रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 4.60% की गिरावट आयी।

Gift Nifty में मामूली बढ़त, भारतीय बाजार में सपाट कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (04 अक्तूबर) को कारोबार की सपाट शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 4.50 अंकों की मामूली बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.02% के अंतर के साथ 25,438.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कमजोर वैश्विक संकेतों से बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 547 , सेंसेक्स 1769 अंक गिरकर बंद

वैश्विक बाजार से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। बीते दो दिनों में अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा। दो दिनों में डाओ जोंस में करीब 135 अंकों की कमजोरी रही। हालाकि कल अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुए। ईरान-इजरायल के बीच तनाव फिलहाल जारी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!