शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

गिरावट के साथ कारोबार शुरू कर सकते हैं Sensex-Nifty, गिफ्ट निफ्टी टूटा

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (22 जुलाई) को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 23.00 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.09% के अंतर के साथ 24,397.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बजट से पहले निवेशक बरत रहे सतर्कता, बाजार में रहेगी स्टॉक आधारित गतिविधि : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (19 जुलाई) को निफ्टी ने वैश्विक बिकवाली के बीच 270 अंकों (1.1%) का गोता लगाया और 24530 के स्तर पर बंद हुआ।

बड़े दायरे में है बैंक निफ्टी, बाजार के अहम स्तरों को देखकर सौदे लें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (18 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक में निफ्टी में 188 अंक और सेंसेक्स में 627 अंकों की उछाल के साथ सकारात्मक तेजी जारी रही। आईटी सूचकांक में 2.20% से अधिक की बढ़त दर्ज की गयी, जबकि मीडिया सूचकांक में 3.5%  तक की गिरावट आयी।

Gift Nifty में बढ़त, भारतीय बाजार में दिख सकती है तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (19 जुलाई) को कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 42.50 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.17% के अंतर के साथ 24,861.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में जारी रहेगी स्टॉक आधारित गतिविधि, बजट से आ सकती है नयी तेजी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (18 जुलाई) को कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में चुनिंदा प्रमुख स्टॉक में खरीदारी के समर्थन से निफ्टी ने शानदार वापसी करते हुए 24800 के स्तर के ऊपर नया उच्च स्तर छुआ। सूचकांक 188 अंक जोड़ कर 24,801 के स्तर पर बंद हुआ। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!