शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

आज भी सपाट Gift Nifty, भारतीय बाजार में धीमा रह सकता है कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में साप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार (10 मई) को धीमा कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास बिना किसी घट-बढ़ 22,128.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

22000 के नीचे निफ्टी में बढ़ सकती है कमजोरी, अस्थिरता जारी रहने के आसार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (09 मई) को लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले की घबराहट को देखते हुए निफ्टी में पाँचवें दिन भी गिरावट जारी रही और ये 22000 के स्तर के नीचे बंद हुआ। सूचकांक 345 अंक (1.6%) के नुकसान के साथ 21958 के स्तर पर बंद हुआ। 

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 345, सेंसेक्स 1062 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। डाओ जोंस में लगातार छठे दिन बढ़त देखी गई। डाओ जोंस 175 अंक चढ़कर बंद हुआ।

निफ्टी में अहम स्तरों के नीचे बढ़ेगी बिकवाली, 47700 बैंक निफ्टी में तय करेगा ट्रेंड : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (08 मई) को बेंचमार्क सूचकांक में अस्थिर कारोबारी सत्र के बीच निफ्टी 22302 पर सपाट और सेंसेक्स 73466 के स्तर पर बंद हुए।

Gift Nifty सपाट, भारतीय बाजार में सतर्क कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक निप्टान के दिन गुरुवार (09 मई) को सतर्क कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 4.00 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.02% के नुकसान के साथ 22,378.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!