शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

हफ्ते के दूसरे दिन भी बाजार में गिरावट, निफ्टी 140,सेंसेक्स 383 अंक गिर कर बंद

अमेरिकी बाजार में तेजी का दौर जारी है। डाओ जोंस 175 अंक उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ। नैस्डैक पर 200 अंकों की तेजी देखी गई। फेड सदस्यों ने महंगाई दर में गिरावट का भरोसा जताया। यूरोप के बाजारों में मजबूत कारोबार देखा गया।

बाजार में कमजोरी जारी रहने के संकेत, बैंक निफ्टी में कंसोलिडेशन के आसार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (06 मई) को बेंचमार्क सूचकांक में सीमित मगर उतार-चढ़ाव भरा कारोबारी सत्र देखने को मिला था। निफ्टी 33 अंकों के नुकसान के साथ, जबकि सेंसेक्स 17 अंक जोड़ कर बंद हुए।

लाल निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार में आज भी सुस्त रह सकता है कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (07 मई) को भी कारोबार की सुस्त शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 17.50 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.08% के नुकसान के साथ 22,588.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में सपाट कारोबार,निफ्टी 33 अंक गिर कर,सेंसेक्स 17 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। डाओ जोंस 450 अंक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक में 2% की शानदार बढ़त देखने को मिली। रोजगार के कमजोर आंकड़ों से बाजार का मूड शानदार रहा।

बड़े दायरे में रह सकते हैं बाजार, दिखेगी स्टॉक आधारित गतिविधि : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (06 मई) को काफी उतार-चढ़ाव के बीच तेजी के साथ खुलने के बाद निफ्टी ने धीरे-धीरे नीचे की चाल पकड़ ली। सूचकांक 33 अंकों के मामूली नुकसान के बाद 22443 के स्तर पर बंद हुआ।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!