शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

गिफ्ट निफ्टी में नरमी, Sensex-Nifty सुस्ती के साथ कर सकते हैं कारोबार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (10 अप्रैल) को सुस्ती के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.00 बजे के आसपास 10.50 अंकों की मामूली सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.05% के अंतर के साथ 22,821.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

अमेरिका-चीन के आर्थिक आँकड़े और तिमाही नतीजे रहेंगे केंद्र में : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (09 अप्रैल) को घरेलू शेयर बाजार गुडी पाड़वा के मौके पर नयी ऊँचाई छूने में कामयाब रहा। गैप-अप शुरुआत के बाद निफ्टी 22768 के उच्च स्तर पर पहुँच गया, जबकि सेंसेक्स ने पहली बार 75000 का स्तर पार किया। 

बाजार ने लगातार दूसरे दिन बनाया रिकॉर्ड, ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली से फिसला बाजार

अमेरिकी बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिला। बीता हफ्ता 2024 का सबसे कमजोर साबित हुआ। छोटे दायरे में कारोबार के बीच अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुए।

चार्ट पर हायर बॉटम और ब्रेकआउट संरचना दे रही तेजी जारी रहने का संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (08 अप्रैल) को बेंचमार्क सूचकांक नये सर्वकालिक शिखर 22697.30/74869.30 को छूने में कामयाब रहे। निफ्टी 153 अंक और सेंसेक्स 494 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

Sensex-Nifty में सतर्क कारोबार के संकेत, गिफ्ट निफ्टी सपाट

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (09 अप्रैल) को सतर्क कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 5.00 अंकों की मामूली सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.02% के अंतर के साथ 22,833.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!