शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

अप्रैल सीरीज का शानदार आगाज, निफ्टी, सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। हांगकांग और यूरोप के बाजार आज बंद हैं। गुरुवार को अमेरिकी बाजार में छोटे दायरे में कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस पर 150 अंकों के दायरे में कारोबार देखने को मिला।

बाजार में तेजी की संरचना, 20 दिनों का एसएमए होगा निर्णायक : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते सप्ताह (26 से 28 मार्च) को बेंचमार्क सूचकांक में मजबूती देखने को मिली। निफ्टी में 1.10% की उछाल आयी और सेंसेक्स 820 अंक जोड़ कर बंद हुए।

Gift Nifty में मामूली बढ़त, भारतीय बाजार में सतर्क कारोबार के संकेत

लंबे सप्ताहांत के बाद खुल रहे भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (01 अप्रैल) को सतर्क कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 04 अंकों की मामूली बढ़त नजर आ रही है और यह 0.02% के बदलाव के साथ 22,528.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार ने किया वित्त वर्ष का शानदार समापन, आगे तेजी जारी रहने की उम्मीद : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (28 मार्च) को घरेलू शेयर बाजार ने वित्त वर्ष 2023-24 का तेजी के साथ समापन किया और निफ्टी में  28.6% की उछाल आयी, जबकि व्यापक बाजार में 60-70% की रैली रही। 

वित्त वर्ष 2024 में निफ्टी ने दिया 29% का शानदार रिटर्न

वित्त वर्ष 2024 का आज आखिरी कारोबारी सत्र था। अंतिम कारोबारी दिन को बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। कोरोना काल को छोड़ दें तो इस वित्तीय वर्ष में निफ्टी ने शानदार रिटर्न दिया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!