कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट, निफ्टी 123, सेंसेक्स 454 अंक गिर कर बंद
वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। भारी उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिकी बाजारों में कमजोरी रही।
वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। भारी उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिकी बाजारों में कमजोरी रही।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक पिछले सत्र में रिकवरी के बाद शुक्रवार (15 मार्च) को पूरे कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी नकारात्मक दायरे में कारोबार करता रहा। सूचकांक 123 अंकों (0.60%) की गिरावट के साथ 22023 के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (14 मार्च) को बेंचमार्क सूचकांक में तेजी के साथ निफ्टी 153 अंक ऊपर और सेंसेक्स 314 अंक जोड़ कर बंद हुए।
भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार (15 मार्च) को सतर्क कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 26.00 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.12% के अंतर के साथ 22,148.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस पर 250 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ।