शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

दैनिक चार्ट पर बनी मंदी की लंबी कैंडल, बाजार में सुस्‍ती की संरचना बनी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (13 मार्च) को बेंचमार्क सूचकांक में भारी गिरावट आयी और निफ्टी 338 अंक टूट कर व सेंसेक्स 906 अंक के नुकसान के साथ बंद हुए। सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में रहे, लेकिन धातु, मीडिया और एनर्जी इंडेक्‍स 5% से अध‍िक टूट गये। 

Gift Nifty में बढ़त दे रही भारतीय बाजार में तेजी का सं‍केत

भारतीय शेयर बाजार में सा‍प्‍ताहिक निप्‍टान के द‍िन गुरुवार (14 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 18.00 अंक की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.08% के अंत‍र के साथ 22,075.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

डब्‍लूपीआई आँकड़ों पर रहेगी नजर, बाजार में जारी रह सकती है कमजोरी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (13 मार्च) को पिछले सात दिनों से कंसोलिडेट करने के बाद निफ्टी में तीव्र करेक्‍शन आया और ये 22000 के स्‍तर से नीचे फ‍िसल गया। सूचकांक 338 अंकों (1.50%) की गिरावट के साथ 21998 के स्‍तर पर बंद हुआ।

औंधे मुंह गिरा बाजार, निफ्टी 338, सेंसेक्स 906 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों शानदार खरीदारी देखने को मिली।

बाजार में कमजोरी जारी रहने के संकेत, अहम स्तरों के ऊपर आ सकती है शॉर्ट कवरिंग : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (12 मार्च) को बेंचमार्क सूचकांक में दायरे में गतिविधी देखने को मिली। निफ्टी 3 अंकों की तेजी के साथ और सेंसेक्स 165 अंक जोड़ कर बंद हुए।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!